एशिया टुडे मीडिया ने प्रतिष्ठित "प्राइड ऑफ नेशन अवॉर्ड 2026" में विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित....
औरंगाबाद : एशिया टुडे मीडिया ने 20 अगस्त को होटल हयात प्लेस,औरंगाबाद में प्रतिष्ठित“प्राइड ऑफ नेशन अवॉर्ड 2026 का आयोजन किया। इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में अपने समर्पण,उत्कृष्ट कार्य और विशेषज्ञता के माध्यम से उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। इस भव्य समारोह में राजस्थान के माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे, महाराष्ट्र सरकार के माननीय नवीकरणीय ऊर्जा, पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री अतुल सावे, महाराष्ट्र सरकार के माननीय सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट तथा परभणी के सांसद संजय जाधव की उपस्थिति रही। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार का उद्देश्य विश्वभर के भारतीय समुदाय के उन व्यक्तियों को सम्मानित करना था, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की हैं। समारोह में कला एवं मनोरंजन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा,व्यवसाय और सामाजिक कार्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले विशिष्ट पुरस्कार विजेताओं में पद्मश्री जनार्दन बापूराव बोथे (सामाजिक कार्यक...